बुलंदशहर, अप्रैल 24 -- क्षेत्र के गांव जवासा में घर में हुए मामूली कहासुनी से परेशान किशोरी ने कीटनाशक पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी रितेश कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी किशोरी के घर में कीटनाशक पदार्थ खाने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को परिजनों के साथ उपचार के लिए भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर ले जाते समय किशोरी की मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि परिवार में दो दिनों से कहासुनी चल रही थी। गृहकलेश से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...