हमीरपुर, अप्रैल 27 -- हमीरपुर, संवाददाता। डीएम द्वारा गठित टीमों ने जनपद में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक रसायन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित दरों पर बिक्री की निगरानी के लिए कीटनाशक रसायन विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान कुल पांच संदिग्ध नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं। दस विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।तहसील मौदहा में तहसीलदार के साथ उप कृषि निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार ने पांच दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इन दुकानों से दो संदिग्ध कीटनाशक रसायनों के नमूने लिए गए तथा मेसर्स पंजाब बीज भंडार पर कीटनाशी विक्रय बंद पाए जाने एवं आवश्यक अभिलेख (स्टॉक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर, लेखा रजिस्टर, लाइसेंस एवं कैश मेमो) प्रस्तुत न करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।तहसील राठ एवं सरीला में तहसीलदारों के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.