संभल, फरवरी 27 -- चन्दौसी । भारत सरकार कीट नाशक दवाओं की दुकान पर येलो फास्फोरस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के आदेश दिए हैं। जिला कृषि रक्षा अधिकारी अरुण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देश पर जनपद की कीटनाशक दवा की दुकानों पर अब येलो फास्फोरस नहीं बेचा जाएगा। इस बारे में सभी कीटनाशक दवा विक्रेताओं को भी अवगत करा दिया गया है । यदि निरीक्षण के समय अपंजीकृत येलो फास्फोरस की बिक्री करते पाये जाते हैं तो कीटनाशी अधिनियम एवं कीटनाशी नियमावली की सुसंगत प्रावधानों के अन्तर्गत कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...