चाईबासा, सितम्बर 19 -- चाईबासा,संवाददाता। फसल सुरक्षा कार्यक्रम के तहत कीटनाशक दवा विक्रेताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण जिला कार्यालय के सभागार में हुआ। इस दौरान किसी भी दुकानदार के द्वारा कृषकों को गलत दवा न दी जाए विषय पर निबंधित खाद्य विक्रेताओं की चर्चा हुई। इसका उद्घाटन कृषि वैज्ञानिक सुमित प्रधान ने किया। उन्होंने कहा कि सभी कृषि दुकानदारों को फसलों में कीटनाशी का सही उपयोग और तकनीकी तौर करने से ही इसका फायदा मिल पाता है। उन्होंने कहा कि कीटनाशकों के उपयोग उनकी मात्रा व सही घोल तैयार कर अच्छे तरीके से छिड़काव करने से होता है। उन्होंने सभी खाद विक्रेताओं को कीटनाशी पंजी का सही तरीका से संधारण करने का सुझाव दिया व सभी विक्रेताओं को वैसे कीटनाशक जिनका समय खत्म हो चुका है, कीटनाशकों को नहीं बचने का सुझाव दिया। कीटनाशक वाले दुकानदार लाइसेंस...