औरैया, फरवरी 25 -- अछल्दा, संवाददाता। थाना क्षेत्र के थना का पुरवा गांव में बुधवार दोपहर एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक दवा पी ली, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार थना का पुरवा निवासी 22 वर्षीय दीपांशु पुत्र आदेश कुमार ने बुधवार करीब तीन बजे घर पर कीटनाशक दवा पी ली। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह बेहोश हो गया। हालत गंभीर देख परिजन तत्काल उसे सीएचसी अछल्दा लेकर पहुंचे। सीएचसी के चिकित्सकों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिवार के लोग युवक के उपचार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.