कीटनाशक दवा पीने से इलाज के दौरान अधेड़ की मौत
चाईबासा, जून 11 -- चाइबासा। कीटनाशक दवा पीने से इलाज के दौरान मुफस्सिल थाना अंतर्गत डिलियामरचा गांव निवासी 50 वर्षीय पांडू पुरती की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में मृतक घर में रखे कीटनाशक दवा को गलती से पी लिया था।दवा पीने के बाद उसकी स्थिति बिगड गई। उसे देख रात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान गुरुवार को दोपहर में उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदरअस्पताल लाई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक पांडू फुर्ती घर में रखे कीटनाशक दवा को गलती से पी लिये। जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.