कीटनाशक दवा छिड़कते किसान की हालत बिगड़ी, रास्ते में दम तोड़ा
इटावा औरैया, सितम्बर 14 -- चकरनगर। ब्लॉक के नगला चौप गांव में बाजरा की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे किसान की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। भानु सिंह रविवार शाम अपने खेत में बाजरे की फसल पर कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक, छिड़काव के दौरान हवा की दिशा विपरीत होने से दवा उनके शरीर पर पड़ गई। इसके कुछ देर बाद शाम करीब सात बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। हालत खराब होते देख परिजन उन्हें तत्काल इटावा जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे।अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी दर्दनाक मौत हो गई।प्रभारी निरीक्षक शशांक र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.