दुमका, जून 13 -- दुमका, प्रतिनिधि।20 वर्षीय विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। यह घटना गुरुवार की देर रात शिकारीपाड़ा के चकलता गांव में हुई। परिजनों ने बताया कि मोनिका टुडू को कोई संतान नहीं था। रात में किसी बात को लेकर वह पति से नाराज हुई और आवेश में आकर उसने कीटनाशक दवा खा ली। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने इलाज के लिए दुमका के फुलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने महिला के परिजनों का फर्द बयान लिया और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया। यह भी पढ़ें- चकलता की 20 वर्षीया महिला का निधन पुलिस ने इस मामले में यूडी केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...