चतरा, जनवरी 7 -- प्रतापपुर, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ननई निवासी विजय साव के पुत्र राजन कुमार बुधवार को परिवारिक विवाद में किट नाशक दवा खाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परन्तु समय रहते परिजनों ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों ने बताया कि युवक की स्थिति सामान्य है, और खतरे से बाहर है। राजन कुमार शादीसुदा है और वह दिल्ली में काम कर रहा था,कुछ दिन पहले घर आया हुआ था इसी बीच किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ और गुस्से में आकर किट नाशक दवा खा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.