कन्नौज, फरवरी 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के करमुल्लापुर निवासी किसान शैलेंद्र सिंह पुत्र कैलाशचंद्र की 15 बीघा आलू की फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई। किसान ने बताया कि उनकी फसल में चेचक घुगिया लग गया था। करमुल्लापुर चौराहे की एक दुकान से उन्होंने आईपीएल नामक कीटनाशक दवा खरीदी। दुकानदार ने आश्वासन दिया कि निर्देशानुसार छिड़काव करने से रोग गारंटी से खत्म हो जाएगा। किसान ने दुकानदार की सलाह पर दवा का छिड़काव कर दिया, लेकिन इसके बाद फसल में प्रतिकूल रिएक्शन हुआ। खुदाई के समय पता चला कि पूरी फसल खराब हो चुकी है। चेचक का रोग तो दूर हुआ नहीं, उल्टे दवा के प्रभाव से आलू बिकने लायक नहीं रहे। नवीन मंडी छिबरामऊ ले जाने पर व्यापारियों ने आलू फेंकने की सलाह दी और कहा कि कोई भी इसे मुफ्त में भी नहीं लेगा। किसान ने दुकानदार से शिकायत की तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.