फिरोजाबाद, मई 10 -- नारखी थाना क्षेत्र के बछगांव चौराहा स्थित गौतम खाद बीज भंडार से चोर कीटनाशक दवाएं चुरा ले गए। दुकान स्वामी राजकुमार गौतम पुत्र शशीपाल गौतम निवासी नित्या एन्क्लेब ने थाने में तहरीर दी है। उनका कहना है कि दुकान में कीटनाशक दवाएं कम मिलने पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी तो उसमें चोर सामान ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.