चाईबासा, मई 14 -- चाईबासा, संवाददाता। जिला मलेरिया विभाग द्वारा 1169 गांवों में कीटनाशक दावों का छिड़काव होगा। इसमें मलेरिया जोखिम वाले क्षेत्र के 7,55,780 जनसंख्या को आच्छादित किया जाएगा। अभियान के तहत 1169 गांवों के 1,62,751 घरों के अंदर कीटनाशक दाव का छिड़काव किया जाएगा और इस कार्य के लिए 65 टीमों का गठन किया गया है। छिड़काव से 2 दिन पूर्व गांव को इसकी सूचना दी जाएगी। जिला वीबीडी पदाधिकारी ने ग्रामीण से कीटनाशक के छिड़काव के क्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करने की अपील की है। ग्रामीणों से अपने आसपास के क्षेत्र में जल जमाव को रोकने और साफ-सफाई पर ध्यान देने का सुझाव दिया है। यह भी पढ़ें- उसरी खुर्द में कालाजार संबंधित दवा का हुआ छिड़काव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...