कीटनाशक खाने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत
औरैया, सितम्बर 2 -- थाना क्षेत्र के एरवा टीकुर कस्बे में कीटनाशक खाने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। किशोरी ने कीटनाशक क्यों खाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। एरवा टीकुर निवासी नेम सिंह की 16 वर्षीय बेटी ज्योति ने बुधवार रात कीटनाशक खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे रात करीब 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एरवाकटरा लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे सैफई ले गए, जहां इलाज के दौरान ज्योति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कीटनाशक खाने के पीछे की वजह अभी सामने नहीं आई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.