कीटनाशक खाने से 11 माह का मासूम बीमार
गढ़वा, मई 16 -- गढ़वा। बरडीहा थाना अंतर्गत ओबरा गांव निवासी लव मेहता का 11 माह का पुत्र रियांश मेहता कीटनाशक खाने से बीमार हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार रियांश घर में खेल रहा था। उसी दौरान सब्जी के पौधों पर छिड़काव के लिए रखा गया कीटनाशक उसने उठाकर मुंह में डाल लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई। आनन-फानन में बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.