कीटनाशक खाने से हाईस्कूल की छात्रा की मौत, परिजन बेहाल
कानपुर, मई 8 -- मंगलपुर, संवाददाता। मंगलपुर थाना क्षेत्र के मलिकपुर अकोढ़िया गांव में छात्रा ने कीटनाशक पदार्थ खा लिया। शुक्रवार सुबह जब परिजनों ने उसे जगाया तो उसकी हालत गंभीर थी। इस पर परिजन इलाज के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी घर में ही छात्रा की मौत हो गई। परिजन उसकी आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। मलिकपुर अकौढ़िया निवासी रामसिंह ने बताया कि उसकी पंद्रह वर्षीय पुत्री देवकी उर्फ शालिनी खाना खाने के बाद आंगन में लेटी थी। सुबह जब देखा तो उसकी हालत गंभीर थी। परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई। किशोरी का शव देखते ही मां किशना देवी बदहवास हो गई। वहीं बहनें निधि, रचना भाभी अनीता आदि का रो-रो कर बुरा हाल था। एक भाई नरेंद्र है जो बाहर सूरत में है। पिता की सूचना पर एसआई मिलन सिरोही ने शव को कब्जे में लेकर शव पोस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.