गढ़वा, अप्रैल 10 -- गढ़वा। जिला मुख्यालय के सहिजना मोहल्ला निवासी निरंजन पासवान की एक वर्षीय पुत्री नैंसी कुमारी और विद्यासागर प्रसाद के दो वर्षीया पुत्री सिद्धि कुमारी शुक्रवार की दोपहर कीटनाशक खाने से गंभीर रूप से बीमार हो गई। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया गया कि घर में सब्जी के लत्तर पर छिड़काव के लिए कीटनाशक रखा हुआ था। खेलते-खेलते दोनों बच्चियों ने उसे खा लिया। कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...