गढ़वा, मार्च 21 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत लमारी गांव निवासी सकेंद्र राम का पुत्र रौशन कुमार शनिवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि रौशन की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसके बावजूद उसकी हैदरनगर में 25 फरवरी को शादी कर दी थी। उसके बाद उसका अपनी पत्नी के साथ अच्छा संबंध नहीं रहने लगा। उक्त कारण उसने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी में उपस्थित चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के स्थानीय पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.