सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सरईपानी गांव में एक महिला ने मंगलवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि कमला देवी नामक विधवा महिला अपनी मां के साथ सरईपानी में रहती थी और वह मानसिक रुप से बीमार थी। मंगलवार की सुबह वह जहरीली कीटनाशक खा लिया। घटना के बाद परिजन उसे कोलेबिरा अस्पताल ले जाने लगे। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। सूचना के आलोक में पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.