गढ़वा, मई 15 -- गढ़वा। भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चौबे मझिगावां गांव निवासी विमलेश कुमार की पत्नी 18 वर्षीया कविता कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया कि किसी बात को लेकर घर में विवाद हुआ था। उसी बात से उग्र होकर उसने कीटनाशक दवा खा ली। घटना के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। यह भी पढ़ें- परिवार से विवाद के बाद युवती ने खाई कीटनाशक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...