गढ़वा, अप्रैल 28 -- गढ़वा। कांडी थानांतर्गत बहेरवा गांव निवासी परमानंद सिंह की पुत्री 17 वर्षीया नंदनी सिंह ने मंगलवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के संबंध में नंदनी के परिजनों ने बताया कि वह अपनी मां के साथ रेहला थाना क्षेत्र के गुरहा गांव अपने ननिहाल एक शादी समारोह में गई हुई थी। उसी दौरान वह मोबाइल पर इंस्टाग्राम चला रही थी। इंस्टाग्राम चलाते देखकर उसक़ी नानी ने उसे पढ़ने लिखने को लेकर डांट फटकार की। उसी बात से आक्रोशित होकर उसने जहर खा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...