कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या
गढ़वा, मार्च 29 -- गढ़वा। रंका थाना क्षेत्र के दूधवल गांव निवासी पीतांबर कोरवा का पुत्र 22 वर्षीय सुनील कोरवा कीटनाशक खाकर आत्महत्या कर लिया। घटना के संबंध में बताया गया कि आपसी घरेलू किसी बात को लेकर सुनील ने कीटनाशक खा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे गंभीर स्थिति में रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उसके बाद परिजनों ने उसे 108 एंबुलेंस से सदर अस्पताल लाया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.