गढ़वा, जनवरी 10 -- गढ़वा। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव निवासी अविनाश गुप्ता की पत्नी 25 वर्षीया प्रीति गुप्ता ने शुक्रवार देर शाम घरेलू विवाद के बाद कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवारवालों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि किसी घरेलू मामले को लेकर प्रीति और उसके परिवार वालों में विवाद हुआ था। उससे आक्रोशित होकर उसने कीटनाशक खा लिया। सदर अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार महिला की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.