कीटनाशक खरीदते वक्त ही किसानों को मिलेगी सब्सिडी
बागपत, सितम्बर 10 -- बागपत। कीटनाशक दवाओं पर मिलने वाली सब्सिडी के लिए अब किसानों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बल्कि उन्हें कीटनाशक की खरीद पर ही सब्सिडी को काट कर भुगतान करना पड़ेगा। उससे उन किसानों को सबसे ज्यादा लाभ होगा, जो किसी तरह से कीटनाशक की व्यवस्था के लिए रुपये जुटाते थे। इसके बाद में सब्सिडी आने का इंतजार करते थे। गेहूं, आलू, सरसों, बाजरा, धान, पालेज आदि फसलों में कीटनाशक एवं अन्य दवाओं का छिड़काव किया जाता है। किसानों को ई-पॉश मशीन से दवाओं का वितरण किया जाता है। किसानों को 50 से 70 फीसद तक सब्सिडी मिलती है, लेकिन अभी तक यह सब्सिडी डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में आती थी, लेकिन अब सरकार ने किसानों के हित में फैसला लिया है कि किसानों को कीटनाशक की खरीद करते वक्त सब्सिडी काटकर ही भुगतान करना होगा। इससे किसानों को बड़ी राहत मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.