कीटनाशक के आठ नमूने संकलित कर भेजे गए प्रयोगशाला
बलरामपुर, जुलाई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक उपलब्ध कराने और नकली व अमानक कृषि रसायनों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने गुरुवार को जिले भर में व्यापक जांच अभियान चलाया। डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देश पर गठित टीमों ने एक साथ 23 कीटनाशक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर स्टॉक, अभिलेखों और लाइसेंस का गहन सत्यापन किया। अभियान के दौरान विभिन्न कंपनियों के आठ कीटनाशकों के नमूने गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे गए, जबकि अनियमितता मिलने पर चार विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी उपेन्द्र नाथ खरवार ने बताया कि प्रमुख सचिव (कृषि) शासन के निर्देश व डीएम के आदेश अनुपालन में ये विशेष अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- तहसीलों में कीटनाशक दुकानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.