कीटनाशक की दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस सस्पेंड
देवरिया, अप्रैल 27 -- देवरिया, निज संवाददाता। रविवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। बिना सूचना दुकान बंद करने एवं नियमों के उल्लंघन में 02 विक्रेताओं का लाइसेंस निलंबित कर दिया,कमियां मिलने पर 9 दुकानदारों को कारण बताओं नोटिस व चार को सख्त चेतावनी दी गयी। कुल 26 दुकानों पर छापे में 11 कीटनाशक का नमूना लिया गया।शासन के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तापरक कृषि निवेशों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नकली कीटनाशकों की बिक्री पर लगाम लगाने को कृषि अफसरों ने कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी की। उप कृषि निदेशक सुभाष मौर्य, जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर व एसपीपीओ विकास ने जिले विभिन्न क्षेत्रों में कुल 26 कीटनाशक दुकानों पर छापेमारी कर कीटनाशक का 11 नमूना लिया। यह भी पढ़ें- छापेमारी की सूचना पर कीटनाशक दुकानदारों में मचा हड़कंप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.