कीटनाशक का सेवन करने वाला व्यक्ति हायर सेंटर रेफर
पिथौरागढ़, जून 1 -- पिथौरागढ़। सीमांत में अज्ञात कारणों से कीटनाशक का सेवन करने वाले एक 50 वर्षीय व्यक्ति को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। रविवार सुबह इस व्यक्ति ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक खा लिया था। इसके बाद वह अपनी बहन के कमरे में पहुंचा। वहां तबीयत बिगड़ने पर उसकी बहन उसे जिला अस्पताल लेकर आई। डॉ. गौरव की टीम ने व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया था। लेकिन 24 घंटे बाद भी स्थिति में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। यह भी पढ़ें- युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.