कीटनाशक का छिड़काव करते समय बिगड़ी हालत, मौत
कन्नौज, सितम्बर 5 -- चपुन्ना, संवाददाता। भावलपुर चौकी क्षेत्र के कुंवरपुर काशीदीन गांव में खेत में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करते समय किसान की हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किसान की अचानक हुई मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। कुंवरपुर काशीदीन गांव निवासी किसान जितेंद्र सिंह उर्फ बबलू (50) पुत्र शिवपाल सिंह अपने खेत में खड़ी फसल में कीटनाशक दवा का छिडक़ाव करने गया था। उसके बाद अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज तिर्वा ले गए, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। किसान की अचानक हुई मौत से पत्नी रेखा समेत उसके परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। मृतक किसान के चार प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.