मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- भोपा। क्षेत्र के गांव युसुफपुर में फसल पर कीटनाशक का छिड़काव कर रहे किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के गांव युसुफपुर निवासी 65 वर्षीय किसान सतपाल सिंह मंगलवार सुबह गन्ने की फसल पर कीटनाशक का छिड़काव करने खेत पर गए थे। नौकर जब नलकूप पर पहुंचा तो सतपाल सिंह को बेहोश देखकर सूचना सतपाल सिंह के पुत्र अरुण सहरावत को दी। आनन-फानन में परिजन सतपाल सिंह को मुजफ्फरनगर स्थित इवान अस्पताल में पहुंचे। जहां उपचार के दौरान किसान की मौत हो गई। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...