पीलीभीत, जून 23 -- पीलीभीत। जिला कृषि रक्षा अधिकारी राम मिलन सिंह परिहार ने जनपद के समस्त कीटनाशक विक्रेताओं, वितरकों, सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को पत्र भेजकर दिशा निर्देश दिए हैं। अपर कृषि निदेशक (कृषि रक्षा) ने निर्देश दिए है कि प्रदेश और जनपद में संचालित ऐसी अगरबत्तियों का निर्माण और बिक्री की जा रही है, जिसमें अपंजीकृत कीटनाशक डाईमेफ्लूथिन एवं मेपरफ्लूथिन का उपयोग हो रहा है, जिसका स्वीटनाइट, डायनासोर, श्रीडेंगू किलर एवं कम्पर्ट ब्रांड के नाम से बिक्री, भ्रण्डारण, वितरण व उपयोग किया जा रहा है, जो विधिक प्रावधानों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने सभी कीटनाशक विक्रेताओं, सम्बन्धित प्रतिष्ठानों को निर्देश दिए है कि वे अपने प्रतिष्ठान पर ऐसे उत्पाद जिसमें अपंजीकृत कीटनाशक डाईमेफ्लूथिन एवं मेपरफ्लूथिन का उपयोग हो रहा है। उसकी बिक्री, भण्डारण किसी भ...