कीटनाशकों पर 75 और 50 परसेंट की मिलेगी छूट
मुरादाबाद, मई 15 -- मुरादाबाद। खरीफ अभियान में जुटे किसान भाइयों के लिए राहत की खबर है। कृषि विभाग ने कीटनाशकों का भंडार भर लिया है, इसके लिए ब्लॉक वॉर कृषि रक्षा इकाइयों से दावों का वितरण शुरू कर दिया गया है। पहली बार ट्राइकोडर्मा के दर में भारी कटौती की गई है। यह कीटनाशक 75 प्रतिशत छूट के साथ किसानों को दिया जाएगा। जबकि, बाकी अन्य सभी दवाओं पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जिला कृषि अधिकारी आरपी सिंह के अनुसार किसानों को पहले संपूर्ण मूल्य का भुगतान करना होगा। इसके बाद खाते में छूट की धनराशि वापस कर दी जाएगी। खेतों में फंगल इन्फेक्शन कम करने की दवा ट्राइकोडर्मा है। शासन की ओर से इसकी कीमत पर 75 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.