कीटनाशकों की ऑनलाइन खरीद न करें किसान
कुशीनगर, जून 13 -- कुशीनगर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि ई-वाणिज्य इकाइयों के माध्यम से कीटनाशकों के विक्रय एवं बिना वैध लाइसेंस के फल पकाने वाले उत्पादों के अवैध निर्माण, भंडारण, वितरण एवं व्यापार के संबंध में कार्यवाही किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने जनपद के समस्त कृषक भाइयों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में ई-वाणिज्य (ऑनलाइन) माध्यम से कीटनाशकों का क्रय न करें। कृषक बंधु अपनी आवश्यकता के अनुसार केवल जनपद के वैध लाइसेंसधारी विक्रेताओं से ही कीटनाशकों का क्रय करें। कृषकों को सलाह दी जाती है कि किसी भी प्रकार के कीटनाशक अथवा फल पकाने वाले उत्पाद की खरीद करते समय संबंधित विक्रेता से उसका बिल/कैश मेमो अनिवार्य रूप से प्राप्त करें तथा उसे सुरक्षित रखें। किसी भी संदिग्ध उत्पाद, अवैध वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.