पटना, अप्रैल 4 -- किसान सुरक्षित खेती की दिशा में आगे बढ़ें। कीटनाशकों का प्रयोग केवल अनुशंसित मात्रा में ही करें। कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने शनिवार को ये बातें कही। किसानों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि रसायनिक कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग फसलों की गुणवत्ता, मानव स्वास्थ्य तथा पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का कारण भी बनते जा रहा है। मानव जीवन के लिए हानिकारक होने के साथ-साथ पर्यावरण को भी प्रदूषित कर रहे हैं। इसके प्रभाव से दूध, दही, मांस जैसे पशु-आधारित खाद्य उत्पादों की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने किसानों से फसल चक्र अपनाने, प्रतिरोधी किस्मों का चयन करने, एकीकृत कीट व्याधि प्रबंधन को प्राथमिकता देने की अपील की। फेरोमोन ट्रैप, लाइट ट्रैप एवं अवरोधक फसल जैसे वैज्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.