हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- मौदहा, संवाददाता। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से गुरुवार को कस्बे के ब्लॉक सभागार में खाद्य कारोबारियों का प्रशिक्षण आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में छह दर्जन से अधिक व्यापारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी गिरीश वर्मा तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसूरत यादव ने व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी। इस दौरान खाद्य पदार्थों में प्रयुक्त रंग, कीटनाशक, दवाएं, सैनिटाइजर आदि के सुरक्षित उपयोग पर विशेष चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही से उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखना सभी व्यापारियों की जिम्मेदारी है। प्रशिक्षक शैलेंद्र कुमार पांडे एवं शिवम मिश्रा ने उपस्थित खाद्य कारोबारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.