कीचड़ में सनी गेहूं की बालियां देख किसानों की उम्मीदें टूटी
दरभंगा, मार्च 22 -- बिरौल। प्रखंड में शुक्रवार की देर शाम आफ तेज आंधी व मूसलाधार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। एक ही रात में सैकड़ों एकड़ में खड़ी लहलहाती गेहूं और मक्के की फसल को जमींदोज कर पूरी तरह बर्बाद कर दिया। बारिश के बाद शनिवार की सुबह जब किसान खेतों में पहुंचे तो तबाही का मंजर देख उनके होश उड़ गए। प्रखंड के पश्चिम क्षेत्र में गेहूं पैदावार के लिए गढ़ के रूप में जाने वाले पोखराम, सहसराम, पटनिया, साहो, पड़री एवं बैरमपुर समेत मक्के की फसल पर निर्भर पोखराम दक्षिणी, लदहो, अकबरपुर बेंक, उछटी एवं सोनपुर पचाढ़ी सहित सभी पंचायतों के किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा से तैयार होने के कगार पर पहुंची गेहूं की फसल जमीदोंज हो गई है, जबकि मक्के के पौधे जड़ से उखड़कर जमीन पर बिछ गए हैं। कीचड़ में सनी गेहूं की बालियां देख किसानों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.