अलीगढ़, अप्रैल 3 -- चार सालों से फाइलों में दबी है भवीगढ़ के मुख्य मार्ग के निर्माण की योजना,जयेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता व शिकायतकर्ता​बरला । विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच ग्राम भवीगढ़ के ग्रामीणों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। गांव के मुख्य मार्ग की स्थिति पिछले कई वर्षों से इतनी दयनीय बनी हुई है कि यहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इस सड़क के निर्माण के लिए क्षेत्रीय सांसद और विधायक द्वारा साल 2022 से लगातार पत्र लिखे जा रहे हैं, लेकिन शासन स्तर पर फाइलें अभी भी लंबित हैं।​दशकों पुरानी समस्या, 2022 से चल रहा पत्राचार​भवीगढ़ गांव में कल्लूूरी दुर्गा मंदिर से लेकर चामुंडा मंदिर तक जाने वाला लगभग 1 किलोमीटर का मुख्य मार्ग पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो चुका है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता जयेश शर्मा ने बताया कि व...