साहिबगंज, मई 7 -- तीनपहाड़। पिछले कुछ दिनों से रुक रुक कर होरही बारिश से तीनपहाड़ बस स्टैंड कीचड़ व डबरों में तब्दील होगया है।जिससे स्थानीय लोगो व यात्रियों को आने जाने में इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। ज्यादा तर लोग बसस्टैंड में कीचड़ देख आने जाने से कतराने लगे है।बसस्टैंड के पास ही थाना होने के कारण ज्यादा तर लोगो की आवाजाही का एक मात्र रास्ता यही है।तीनपहाड़ से बोरियो, बोवारीजोर, देवघर, जसीडीह, गोड्डा व महगामा के लिये बसे व छोटे वाहन चला करती हैं कीचड़ में ही यात्रियों को चढ़ना और उतरना पड़ता हैं।वही स्थानीय लोगो का कहना है अगर बसस्टैंड के पानी निकासी के लिए जाम पड़े नाला को साफ करवा दिया जाए तो पानी जमा होने व कीचड़ होने से निजात मिल सकती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.