कीचड़ में फंसी कार तो युवक ने पेट्रोल डालकर जलाया
शाहजहांपुर, जून 21 -- कलान (शाहजहांपुर)संवाददाता। थाना परौर क्षेत्र के रठेली गांव के पास एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां कीचड़ में फंसी कार से नाराज युवक ने गुस्से में आकर खुद ही अपनी गाड़ी में आग लगा दी। देखते ही देखते कार धू-धू कर जल उठी और पूरी तरह राख हो गई। जानकारी के अनुसार, बदायूं जनपद के अलापुर क्षेत्र के गांव संजरपुर निवासी विजय अपनी कार से साढू के घर जा रहा था। जैसे ही वह रठेली गांव के पास पहुंचा, उसकी कार सड़क किनारे गहरे कीचड़ में फंस गई। विजय ने काफी देर तक कार को निकालने का प्रयास किया, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। यह भी पढ़ें- कीचड़ में फंसी कार तो युवक ने पेट्रोल डालकर जलाया स्थानीय लोगों के अनुसार, लगातार प्रयासों के बावजूद कार बाहर नहीं निकलने पर विजय का धैर्य जवाब दे गया और वह गुस्से में आ गया। इसके बाद उसने कार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.