सीतामढ़ी, दिसम्बर 7 -- सुरसंड। बनौली पंचायत के वार्ड संख्या नौ स्थित दलित बस्ती (पासवान मोहल्ला) के लोगों ने वर्षों से कीचड़ भरे रास्ते से होकर गुजरने की मजबूरी के विरोध में शनिवार की शाम सड़क निर्माण की मांग को लेकर मुखिया और पंचायत प्रतिनिधियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गांव की मुख्य सड़क से मोहल्ले की ओर जाने वाली यह कीचड़युक्त राह बरसात के दिनों में कीचड़ के दलदल में बदल जाती है। जिससे स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रदर्शन में शामिल विजय पासवान, रंजीत पासवान, अमरेश पासवान, राहुल राउत, बिगु कुमार, बिल्टू पासवान, फूलपरी देवी, नगीना देवी, फेकनी देवी, ललिता देवी, मोनिका देवी, उषा देवी, रागिनी देवी व इंद्रकला देवी सहित दर्जनों ग्रामीणों ने पंचायत मुखिया प्रतिनिधि राकेश साह पर उपेक्षा व भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.