कीचड़-जल भराव में होकर गुजरी बारात, वीडियो वायरल
अमरोहा, मई 15 -- हसनपुर, संवाददाता। गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के रुखालू गांव में बीती 10 मई को कीचड़ व जलभराव से होकर बारात चढ़त हुई। बैंडबाजे वाले व बाराती जलभराव व कीचड़ से होकर गुजरते नजर आए। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल करते हुए इसे अफसरों व जन प्रतिनिधियों के विकास संबंधी दावों के बीच वास्तविक स्थिति बताते हुए समस्या समाधान की गुहार लगाई। बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई, जिसमें कीचड़ व जल भराव के बीच बारात होकर गुजरती दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो गंगेश्वरी ब्लॉक क्षेत्र के गांव रुखालू का है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से गांव में जलभराव की समस्या बनी हुई है। पानी कम होने पर कीचड़ पसर जाती है, जिससे गुजरना मुश्किल होता है। जल निकासी का इंतजाम न होने से समस्या और भी बढ़ती जा रही है। बताया जा रहा है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.