सिमडेगा, मई 4 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने पहुंचने वाले किसानों की हालत इन दिनों बेहद दयनीय हो गई है। मेहनत से उगाई गई सब्जियां लेकर बाजार पहुंचने के बावजूद न तो उन्हें उचित दाम मिल रहा है और न ही बुनियादी सुविधाएं। ऊपर से प्रशासनिक उदासीनता उनके दर्द को और बढ़ा रही है। यह भी पढ़ें- खेतों तक सड़क नहीं, किसानों को दिक्कतबाजार की स्थिति रविवार को हुई बारिश के बाद बाजार परिसर के कई हिस्सों में कीचड़ फैल गया। इसी कीचड़ के बीच किसान अपनी सब्जियां बेचने को मजबूर नजर आए। ग्राहक कम पहुंचे। जिससे कई किसानों की सब्जियां बिना बिके ही रह गईं। वहीं बाजार में पहुंचते ही तहसीलदार द्वारा प्रति थैला 10 रुपये की वसूली कर ली गई। जिससे किसानों की परेशानी और बढ़ गई। यह भी पढ़ें- तारा चौक में जलजमाव से लोग हलकान-परेशानमहिला किसान की क...