कीचड़ और बदहाली का शिकार बने राहत शिविर, सड़कों पर जीवन बिताने को मजबूर बाढ़ पीड़ित
भागलपुर, सितम्बर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गंगा और दियारा क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से विस्थापित हुए लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाढ़ का पानी घरों में घुसने के बाद सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकले प्रभावित परिवारों के लिए अब राहत शिविर ही आफत का सबब बन गए हैं। शहर के प्रमुख राहत शिविरों में जलजमाव और भारी कीचड़ फैल जाने के कारण सैकड़ों लोग सड़कों के किनारे शरण लेने को मजबूर हैं। बारिश के बाद शहर के पॉलिटेक्निक और टीएनबी कॉलेजिएट परिसर स्थित राहत शिविरों की स्थिति बेहद नारकीय हो गई है। पूरे परिसर में दलदल और कीचड़ फैल जाने की वजह से बाढ़ पीड़ित अपने तंबू तक नहीं गाड़ पा रहे हैं। यह भी पढ़ें- राहत शिविरों में नियमित सफाई व फॉगिंग के निर्देश शिविरों में सूखी जगह की घोर कमी और प्रशासनिक स्तर पर कीचड़ साफ करने व ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.