रुद्रपुर, मार्च 30 -- किच्छा, संवाददाता। बाइक के टायर से कीचड़ उछलने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया। बाइक सवारों ने परिवार के साथ मारपीट कर दी। पुलभट्टा पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम विया अकबर नकटपुरा, सितारगंज निवासी शमशाद हुसैन पुत्र मोहम्मद नवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च की रात करीब साढ़े आठ बजे वह अपनी पत्नी, पुत्र व दो पुत्रियों के साथ अपने दामाद जाकिर निवासी सिरौली के घर से वापस लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में दामाद के घर से कुछ दूरी पर समी और फैज निवासी सिरौली बाइक से तेज गति में आ रहे थे। इसी दौरान बाइक के टायर से उछला कीचड़ उन पर और परिवार पर जा गिरा। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में उनके पुत्र रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.