बगहा, मार्च 22 -- लोक आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा की तैयारी शुरू हो चुकी है। नहाए खाए के साथ ही पर्व शुरू हो गया है। लेकिन घाटों पर साफ सफाई की व्यवस्था अभी नहीं हो पाई है। घाट पर पहुंच पथ से लेकर बैरिकेडिंग तक की व्यवस्था नगर निगम प्रशासन ने अब तक नहीं की है। यहां तक की नगर के उतरवारी पोखरा पर आने जाने के रास्ते में काफी दूर तक सड़क कीचड़मय हो जाने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द पोखरा की सफाई करने के साथ ही आने-जाने के रास्ते को भी ठीक किया जाए] जिससे कि लोक आस्था के महापर्व में श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं हो। लोगों का कहना है कि घाट पर चेंजिंग रूम की भी व्यवस्था कर दी जाए। जिससे की छठ व्रतियों को कोई भी परेशानी ना हो। इसके साथ-साथ साफ सफाई की संपूर्ण व्यवस्था के साथ पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.