उन्नाव, दिसम्बर 14 -- परियर। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी के मरौदा मझवारा से सफीपुर जाने वाली सड़क की कीचड़भरी हालत से ग्रामीणों और विद्यार्थियों का जीवन मुश्किल हो गया है। मरौदा सुचित गांव के पंचायत घर के सामने सड़क पर जमा गंदा पानी और कीचड़ लोगों के आवागमन में बड़ी बाधा बने हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे नाली का निर्माण न होने के कारण आसपास के घरों का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है। इसी मार्ग से लोग बाजार, प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल और पंचायत भवन तक जाते हैं, जिससे आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। कई छात्रों के कपड़े सड़क के कीचड़ में खराब हो रहे हैं। ग्रामीण सुरेंद्र यादव, पवन, कल्लू, गोलू, धर्मेंद्र और मनमोहन ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.