मधुबनी, अप्रैल 29 -- झंझारपुर। बुधवार की शाम मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव ने अनुमंडल की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। तेज आंधी और तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश के कारण पूरा झंझारपुर अनुमंडल अंधेरे में डूब गया। शाम ढलते ही शुरू हुई इस प्राकृतिक आपदा ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से उड़ी बिजली, 10 लाख आबादी अंधेरे में डूबीबिजली ग्रिड में ब्रेकडाउन बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता रमेश कुमार के अनुसार, आंधी शुरू होते ही भीठ भगवानपुर और पंडौल स्थित दोनों मुख्य पावर ग्रिडों में ब्रेकडाउन की समस्या आ गई। चूंकि झंझारपुर अनुमंडल की संपूर्ण बिजली आपूर्ति इन्हीं दोनों ग्रिडों पर टिकी है, लिहाजा इनके बंद होते ही दर्जनों गांवों और शहरी इलाको...