मोतिहारी, मार्च 19 -- रक्सौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसएसबी की अपर महानिदेशक रेखा लोहानी ने गुरुवार को रक्सौल स्थित भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन प्रणाली व समन्वय तंत्र का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएसबी की 47वीं बटालियन के कार्यों की समीक्षा करते हुए सीमा क्षेत्र में तैनात जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में अपर महानिदेशक ने भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण एलपीएआई के अंतर्गत संचालित एकीकृत चेक पोस्ट आईसीपी का दौरा किया, जहां उन्होंने सीमा पर आवागमन की प्रक्रिया, कस्टम व इमिग्रेशन जांच व्यवस्था तथा सुरक्षा तंत्र का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने भारत-नेपाल सीमा के प्रमुख पारगमन मार्ग ट्रांजिट रूट व ऐतिहासिक मैत्री ब्रिज का भी भौतिक निरीक्षण किया। मैत्री पुल पोस्ट पर तैनात ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.