किस बीमारी से प्रतीक यादव की मौत? मुंबई से करवा रहे थे इलाज, तीन दिन पहले मेदांता में भी भर्ती
लखनऊ, मई 13 -- समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में 38 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार को उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया था। वह बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई थे। पुलिस सूत्रों के अनुसार, उन्हें सुबह 6:15 बजे उनके परिवार वाले अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी और अस्पताल के डॉक्टरों का एक पैनल जल्द ही उनके शव का पोस्टमॉर्टम करेगा, ताकि उनकी मौत की वजह का पता चल सके। बताया जा रहा है कि प्रतीक लंबे समय से फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार उनके फेफड़ों में खून का थक्का जमने का इलाज चल रहा था। जब सुबह उनकी तबीयत ज़्यादा बिगड़ गई और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.