देहरादून, फरवरी 15 -- Census Key Questions: अप्रैल से शुरू होने जा रही राष्ट्रीय जनगणना इस बार कई मायनों में अलग और विस्तृत होने जा रही है। आबादी की गणना के साथ-साथ अब लोगों के जीवन स्तर, डिजिटल पहुंच से लेकर खाने से जुड़ी जानकारी भी एकत्र की जाएगी। यानी सर्वेयर जब आपके घर पहुंचेंगे तो केवल परिवार के सदस्यों की संख्या नहीं पूछेंगे, बल्कि यह भी जानना चाहेंगे कि आप इंटरनेट का उपयोग करते हैं या नहीं, स्मार्ट फोन है या नहीं, और किस प्रकार का अनाज मुख्य रूप से खाते हैं। उत्तराखंड में सरकार और जनगणना निदेशालय ने इस महाअभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं। अधिकारियों के अनुसार, इस बार जनगणना फॉर्म में कुछ नए सवाल जोड़े गए हैं, जो बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदृश्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं। डिजिटल इंडिया और बदलती जीवनशैली के दौर में यह जानना मह...