नई दिल्ली, मई 2 -- Sandeep Pathak: आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर गैर जमानती धाराओं के तहत पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो एफआईआर दर्ज हुई हैं। अभी तक इन एफआईआर में लगाए गए आरोपों का पूरा ब्योरा सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि इन एफआईआर में भ्रष्टाचार और महिला के शोषण जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है कि एफआईआर किन थानों में दर्ज की गई हैं। राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने अपने खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की रिपोर्ट्स पर कहा कि उन्हें ऐसी किसी एफआईआर की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी पुलिस अधिकारी ने इस संबंध में उनसे संपर्क किया है। उन्होंने कहा, ''मैंने पूरी जिंदगी ईमानदारी और निष्ठा के साथ देश की सेवा की है। देश किसी भी पार्टी से बड़ा है। मैं कभी इसे धोखा नही...