किस तरफ जा रही ईरान शांति वार्ता? वाइट हाउस ने दिया बड़ा अपडेट, ट्रंप फिर भड़के
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Donald Trump: ईरान युद्ध को खत्म करने के लिए इस वक्त पाकिस्तान में शांति वार्ता चल रही है। ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल इस बातचीत के जरिए इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं। वाइट हाउस की तरफ से अब इस शांति वार्ता पर नया अपडेट दिया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से कहा गया है कि इस समय पर अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि पाकिस्तान की मध्यस्थता में आमने-सामने की चर्चा कर रहे हैं। इससे पहले अपडेट आया था कि पाकिस्तानी नेताओं ने दोनों डेलीगेशन्स के साथ अलग-अलग चर्चा की है। वाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तीनों पक्ष आमने-सामने बैठकर सीधी वार्ता कर रहे थे। इसमें अमेरिकी डेलीगेशन में उपराष्ट्रपति जेडी वैंस, अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर शामिल थे। व्हाइट हाउस ने यह नहीं बताया कि ईरानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.